बच्चों के लिए बुद्धिमत्ता की कहानी – Mere Sapne ki Kahani: Acchi Soch aur Buddhimatta kids story in hindi
मेरे सपने और बुद्धिमत्ता की कहानी: एक समय की बात है, एक गाँव में रहने वाला एक लड़का था जिसका नाम रोहन था। रोहन बहुत ही सपनों से भरा हुआ था। उसके बड़े-बड़े सपने थे, वह सोचता था की मैं बड़ा होकर क्या बनूँगा, टीचर, डक्टर, या इंजिनियर मुझे क्या बनना चाहिए वह सोचता रहता था। और वह हमेशा उन्हें पूरा करने की कोशिश में लगा रहता था। रोहन पढ़ाई में भी बहुत अच्छा था, वह एक अच्छा इंसान था। वह सुबह उड़कर अपने माता पिता के पैर छूता और अपने दिन की शुरुआत उनके आशीर्वाद से करता। जो अपने माता-पिता की बात सुनता था और उनके काम में मदद भी करता था।
एक दिन, गाँव में एक बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई। गाँव का पानी सब तरफ़ बह रहा था और लोग पानी से परेशान थे। लोगों ने इस समस्या का समाधान निकालने की कोशिश की, लेकिन कुछ भी बदलाव नहीं आया।
रोहन ने इस समस्या को देखा और सोचा कि इसे हल करना होगा। वह लोगो के साथ नदी की ओर गया और पाया कि नदी के बांध के कारण पानी बह रहा था। क्युकी रोहन बहुत समझदार था उसे और गाँव के लोगो को बांध के बारे में जानकारी थी रोहन ने तत्काल उस बांध की जांच की और देखा कि वह सही तरीके से नहीं बना था। उसने लोगों को सही सलाह दी।
फिर रोहन ने अधिकारी को चिट्ठी लिखी और जल्द से जल्द बांध ठीक कराने के लिए और सही तरीके से बांध ठीक करने की मशीनरी भेजने की बात की। इस तरह, रोहन ने अच्छी सोच और बुद्धिमत्ता का इस्तेमाल करके समस्या का समाधान किया।
कुछ ही समय में अधिकारी गाँव में मशीन के साथ पहुंच गए और बांध को फिर से ठीक किया। बांध ठीक हो जाने के बाद अधिकारी ने रोहन की बुद्धिमत्ता के लिए उसकी प्रशंसा की।
रोहन के इस सम्मान से गाँव के लोग भी बहुत खुश हुए और उन्होंने अपने बच्चों को भी रोहन की तरह समझदार बनने की सलाह दी। इस सम्मान से रोहण के माता पिता को बहुत खुशी मिली।
इसी के साथ रोहन को भी समझ आ चुक्का था की उसे जीवन में क्या करना है। उसने अपने सपने को चुन लिया था जिसे पूरा करने के लिए वो आगे मेहनत करेगा।
उसने तय किया की वह बड़ा होकर एक आर्किटेक्ट इंजीनियर बनेगा। जो की पुल और इंफ्रास्ट्रक्चर का डिजाइन करते हैं। आर्किटेक्ट इमारतों का लुक और डिजाइन प्लान करते हैं एक आर्किटेक्ट इंजीनियर के तौर पर वे ऑफिस बिल्डिंग, व्यवसायों, स्टेडियमों, स्कूलों, मॉल और घरों जैसे डिजाइन का निर्माण करते हैं।
रोहन ने अपने इस सपने को आगे चल कर पूरा किया और अपने गाँव का नाम रोशन किया और गाँव का सुधार किया।
इस कहानी से सीख मिलती है कि हर समस्या का समाधान अच्छी सोच और बुद्धिमत्ता में छिपा होती है। जब हम समस्याओं को सही तरीके से देखते हैं, तो हमें समाधान निकालने का रास्ता भी मिल जाता है।
अच्छी सोच और बुद्धिमत्ता हर इंसान की शक्तियों को निखारती हैं और हर मुश्किल को आसानी से सुलझा सकती हैं। जरूरी नहीं है कि हमारे पास हमेशा सभी उत्तर हों, लेकिन अगर हम ठोस सोच और बुद्धिमत्ता से समस्याओं का सामना करें, तो हमें उनका समाधान जरूर मिलता है।
इसी तरह, रोहन ने अपने सपनों को पूरा करने के लिए अच्छी सोच और बुद्धिमत्ता का इस्तेमाल किया और समस्या का समाधान किया। उसने न केवल अपने सपनों को पूरा किया बल्कि अपने गाँव को भी समस्या से निकाला।
और अधिक कहानियाँ यहाँ पड़े- Moral Story for kids in Hindi
Join us in creating moments of learning, imagination, and inspiration through our unique and exclusive collection of stories only at Bhaktkath.com
Table of Contents